Posts

काश

ऐसा तुझमे क्या है  हम चाह के भी तुमसे दूर जा नही पाते बहुत दर्द होता है काश हम मिले ही न होते

तुम जैसे

हर बार की तरह  मिलता मुझे इंतज़ार   क्यू हर बार रोना, इंतज़ार, बेचैनी मिलती हम तो रहतें हैं, हरपल, तेरे लिए हाज़िर     वादा करके मशगुल हो जाते हैं वो वो कहते हैं हमसे कोई है, जो हमसे, शिकायत न करता माना, कि वो शिकायत न करते  देखो न सही, जो हर पल है साथ तेरे  उसे क्या शिकायत  उनसे पूछो जाकर,बरसों से दूर रह कर  बातें करने को तरस जाते    बातें भी होती, कितने इंतज़ार  बाद जा तुम्हे, शिकवा शिकायत से,बरी कर देंगे हम बन जाएंगे तुम जैसे जैसे, सालों से तुम हो  ये वादा है तुमसे, बन जाएंगे हम तुम जैसे  समझ आ रहा है इतने दिनों में  मोहब्बत है, सिर्फ मेरा, सिर्फ मेरा  न तेरी ख़ता है,ना मेरी ख़ता  न शिकवा करुँगी, न शिकायत करुँगी ये वादा है तुमसे, बन जाएंगे हम भी, तुम जैसे !!

कभी किसी

कभी कभी तुम अजनबी से लगने लगते हो कुछ कही अनकही बाते मुझे दर्द दे जाती है कभी कभी बेगाने से लगने लगते हो कभी इतने पास मुझे ले जाते हो एक ही झटके में दूर कर देते हो

सुगम

ट्रिन ट्रिन, ट्रिन ट्रिन,कोई है ?? Mr. सुगम( इजी) कैसे हो? हमेशा बिजी( मशगूल)के साथ क्यों रहते हो,बिजी को कितना पसन्द करते हो,कभी कभी संग के साथ भी रहो वो भी तो तेरे इंतज़ार में रहती है, अब ये ना कहना वक़्त अभी नही है, हद है हमेशा बिजी ओर वक़्त के साथ ही रहते हो,समझ आयी मेरी बातें हाहाहा😂😜

Rang lagya tere pyar ka

  रंग लगाया तेरे प्यार का       उफ़्फ़ इस कदर चढ़ा ये रंग न हम होश में हैं   न ये दिल होश में है  तेरे ही रंग में रंगी ये दीवानी नशा तुम्हारे प्यार का भूली मैं सब सुध बुध न हम होश में हैं, ना ये दिल होश में है 🎉♥️💚  हैप्पी होली दीवाने♥️💚🎉 रंग लगाया तेरे प्यार का .. इस कदर चढ़ा ये रंग! तेरे ही रंग में रंगी ये दीवानी ये रंग हैं प्रेम के जो मिटते नहीं रूह तक जा पहुँचे बदन पे ठहरते नहीं ​न हम होश में हैं, न ये दिल होश में है ये रंग हैं प्रेम के जो बेपरवाह कर गए सारे जहां की खुशियां मेरी बाहों में भर गए न हम होश में हैं, न ये दिल होश में है ​ अंतरा (Verse) नशा तुम्हारे प्यार का भूली मैं सब सुध-बुध काजल की जगह आंखों में तेरा ख्वाब सजा सांसों की लय में बस तेरा नाम बसा ​न हम होश में हैं, न ये दिल होश में है ये रंग हैं प्रेम के जो बेपरवाह कर गए तेरे एक ही स्पर्श से सदियों की प्यास भर गए न हम होश में हैं, न ये दिल होश में है ​ .. इस कदर चढ़ा ये रंग! ये रंग हैं प्रेम के... जो सिर्फ तेरे हैं!

न जाने क्यों

ना जाने क्यू  बीते दिनों से, हम रो रहें हैं  हर सुबह हर रात तेरी ही याद में दिल कहता है--- बार बार  इक बार चले आओ    क्या चाह रहा ये दिल, बस हर पल, ढूढ रही है नज़रें तुमको काश, कुछ ऐसा होता, पल में तेरे पास मैं होती   तुझे देख ,दिल को सुकून मिलता क्यों रो रहे हैं हर सुबह हर रात तेरी ही याद में  क्यु बेखबर से तुम हो,क्यू खोए खोए से रहते हो क्या दिल की तड़पने का एहसास नहीं तुमको इक बार सही आ जाओ मेरे पास तेरी चाहत का हुआ ये असर है 

माफ़ी

मुझे माफ़ करना जो तुझे रुलाई तुझे भी रुलाया ओर खुद भी मैं रोई मेरी चाहत बस इतनी तुझे मैं सुनु ओर सुनती रहूँ न चाहत मेरी ज्यादा  न ख्वाहिश कुछ और की बना लो अपने जैसा तुम जो भी कहोगे वही मैं करुँगी मोह न रखूंगी पर प्यार तो करुँगी जब तक हैं साँसें प्यार में रहूँगी है दिल की तमन्ना, है रब से ये अर्जी अगले जन्म ना देना जुदाई  बातों को अपनी पन्नो पे लिख रही हूँ आँखों से आसूँ बह भी रहे अब मैं रो भी रही हूँ  तुम जो भी कहोगे वही मैं करुँगी मुझे माफ़ करना जो तुझे रुलाई