श्रेष्ठ कर्म वही है जिसमे हँसी मजाक में भी किसी को दुःख नही पहुँचे। हँसी मजाक भी एक मर्यादा में हो। मजाक में भी मुख से सदैव सुख देने वाली बातें हो, आमने सामने दोनों को खुशी प्रदान करनेवाला शुद्ध हो । जिस मजाक में किसी की आलोचना, किसकी बुराई,किसी के प्रति कुवचन का प्रयोग यदि होता है तो वो मजाक नही पाप है। मजाक भी ऐसी नहीं करे, जिसमे विकारों की वायु हो, बहुत खबरदार रहे अपने हर कर्म के प्रति।
हम आपके हैं कौन ? ना अपना बनाते हो, न जाने देते हो, क्यों हर पल तुम यादों में रहते, क्यों ? हर वक़्त रहता है तेरा इंतज़ार, हर पल तेरी यादों में रहती हूं गुम, कौन हो तुम मेरे ? कौन सा रिश्ता है हम दोनों का अब बता भी दो मेरी जान हम आपके हैं कौन ?
बार-बार बस तुझको ही दिल याद करता है हर इक पल ये पागल इंतज़ार करता है राहों पे नज़रें हैं, शायद कोई पैग़ाम आए, हर धड़कन में बस एक तेरा ही नाम आए, कौन हो तुम, क्या रिश्ता है ये तेरा-मेरा? दूर होकर भी क्यों छाया है बस साया तेरा? न हम तेरे पास हैं, न तुम मेरे पास हो फिर भी रग-रग में क्यों इतना गहरा अहसास हो? ये दिल बेकरार है, बस बातें करने की ज़िद करता है क्या तेरा दिल भी ऐसे ही मेरे लिए तड़पता है? एहसास तो है, पर लबों से कभी कुछ कहा नहीं क्या तुमने भी तन्हाई में दर्द ये सहा नहीं? रातों की ख़ामोशी में क्या आहें भरते हो? सच बताओ, क्या तुम भी मुझको याद करते हो? कभी अपने दिल की सुनो, हाले-दिल बयां कर दो जो छुपी है सीने में, वो चाहत बयां कर दो ज़िंदगी के इस मोड़ पे बस तेरा ही साथ हो हाथों में हाथ न सही, पर वो रूहानी बात हो जहाँ दूरियों की कोई दीवार न दरमियाँ हो दो दिल हों अलग, पर एक ही जान हो जहाँ दिल को सुकून मिले, वो एक पल उधार दो अपनी ख़ामोशियों को अब मोहब्बत का नाम दो न जिस्म की चाहत, न रस्मों का कोई बंधन बस तू और मैं हों... और रूह का मिलन हो हाँ... बस तू और ...
Comments
Post a Comment